शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,550 के पार

By भाषा | Updated: December 11, 2020 10:08 IST2020-12-11T10:08:40+5:302020-12-11T10:08:40+5:30

Sensex rises over 250 points in early trade, Nifty crosses 13,550 | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,550 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 13,550 के पार

मुंबई, 11 दिसंबर विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक बढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 46,212.53 के ऊपरी स्तर को छुआ और खबर लिखे जाने तक 249.43 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 46,209.31 पर था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 73.20 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 13,551.50 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक छह प्रतिशत की तेजी ओएनजीसी में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और नेस्ले इंडिया में गिरावट हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 143.62 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 45,959.88 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 50.80 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 13,478.30 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 2,259.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50.23 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sensex rises over 250 points in early trade, Nifty crosses 13,550

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे