लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में 500 से अधिक अंक का उछाल, निफ्टी 15,100 अंक से ऊपर

By भाषा | Updated: February 25, 2021 10:33 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी विदेशी संस्थागत निवेशकों की जोरदार लिवाली से बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स कारोबार की शुरुआत में 500 अंक से अधिक उछल गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस जैसी कंपनियों में खरीदारी का जोर रहा।

कारोबारियों के मुताबिक वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का भी घरेलू बाजार को समर्थन मिला।

बीएसई का 30-शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के शुरुआती दौर में 528.28 अंक यानी 1.04 प्रतिशत उछलकर 51,309.97 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 161.45 अंक यानी 1.08 प्रतिशत बढ़कर 15,143.45 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा करीब तीन प्रतिशत की बढ़त रही। उसके बाद इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, कोटक बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयरों में भी बढ़त रही।

इसके विपरीत नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और टेक महिन्द्रा के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

पिछले कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 1,030.28 अंक यानी 2.07 प्रतिशत के उछाल के साथ 50,781.69 अंक और निफ्टी 274.20 अंक यानी 1.86 प्रतिशत बढ़कर 14,982 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को बाजार में 28,739.17 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांग कांग, दक्षिण कोरिया का सोल और जापान का टोक्यो बाजार अच्छी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच वैश्विक बेंचकमार्क ब्रेंट क्रूड तेल का भाव 0.17 प्रतिशत बढ़कर 66.29 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार