लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 600 अंक से अधिक की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 15,100 के पार

By भाषा | Updated: February 8, 2021 10:09 IST

Open in App

मुंबई, आठ फरवरी सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एमएंडएम जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 600 अंक से अधिक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर ऊंचाई पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 668.36 अंक या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 51.199.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 192.55 अंक या 1.29 प्रतिशत बढ़कर 15,116.80 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 10 प्रतिशत की तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) रही। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी और बजाज ऑटो लाल निशान में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 117.34 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 50,731.63 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 28.60 अंक या 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,924.25 बंद हुआ।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार को सकल आधार पर 1,461.71 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 59.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां