लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा; निफ्टी 17,150 से ऊपर

By भाषा | Updated: December 1, 2021 11:26 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी, टाटा स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बढ़ने से सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक चढ़ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 515.05 अंक या 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 57,579.92 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 185.15 अंक या 1.09 फीसदी बढ़कर 17,168.35 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स पैक में 3.21 प्रतिशत शेयर बढ़ने के साथ इंडसइंड बैंक शीर्ष पर रहा, इसके बाद टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, टाटा स्टील, एसबीआई, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी का स्थान रहा।

दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज और पावरग्रिड के शेयर नीचे गिर गए।

पिछले सत्र में बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 195.71 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,064.87 पर बंद हुआ था। इसी तरह, एनएसई निफ्टी 70.75 अंक या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,000 अंक से नीचे 16,983.20 पर बंद हुआ।

एशिया के अन्य जगहों में, टोक्यो, हांगकांग, शंघाई और सियोल के शेयर मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।

रात्रिकालीन सत्र में अमेरिका के शेयर बाजार घाटे के साथ बंद हुए।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3.91 प्रतिशत गिरकर 70.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे, क्योंकि उन्होंने मंगलवार को 5,445.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार