लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 260 अंक की उछाल के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 17,400 के करीब पहुंचा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 10:03 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो एवं एलएंडटी के शेयरों में बढ़त के सहारे सेंसेक्स ने सोमवार को शुरुआती कारोबार में 260 अंक से अधिक की उछाल के साथ 58,390.21 की एक नयी ऊंचाई छू ली। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी शुरुआती सत्र में 75 अंक से अधिक बढ़कर 17,399.35 पर पहुंच गया। शुरुआती सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 260.26 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 58,390.21 पर और निफ्टी 75.75 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 17,399.35 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज लगभग दो प्रतिशत की बढ़त के साथ शीर्ष पर रही जबकि बजाज ऑटो, एलएंडटी, एचयूएल, एमएंडएम, डॉ रेड्डी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गयी। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, टीसीएस, पावर ग्रिड, टाइटन और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 277.41 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 58,129.95 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 89.45 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 17,323.60 पर पहुंच गया था। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और अस्थायी विनिमय आंकड़ों के अनुसार उन्होंने शुक्रवार को 768.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.20 प्रतिशत गिरकर 71.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?