लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 258 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,000 अंक के पार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 25 फरवरी मासिक डेरिवेटिव अनुबंधों के निपटान के बीच शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन लाभ दर्ज हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयरों में बढ़त से सेंसेक्स 258 अंक और चढ़ गया, जबकि निफ्टी 15,000 अंक के पार निकल गया।

वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।

कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के प्रवाह में जोरदार इजाफा हुआ है।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने बुधवार को शुद्ध रूप से 28,739.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 257.62 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,039.31 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक या 0.77 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,097.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक 4.66 प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 3.84 प्रतिशत का लाभ रहा। सेंसेक्स की बढ़त में इसका प्रमुख योगदान रहा। एक्सिस बैंक का शेयर भी 2.94 प्रतिशत चढ़ गया।

वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, कोटक बैंक, टाइटन और एचडीएफसी के शेयर 2.10 प्रतिशत तक टूट गए।

घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर मूडीज ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 13.7 प्रतिशत कर दिया है। कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद गतिविधियां सामान्य हो रही हैं, जिसके मद्देनजर मूडीज ने वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाया है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘कल की तेजी से बाद आज घरेलू बाजार और मजबूत हुए। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख से भी यहां तेजी को समर्थन मिला। स्मॉलकैप और मिडकैप का प्रदर्शन व्यापक बाजार की तुलना में बेहतर रहा।’’

नायर ने कहा कि केंद्रीय बैंकों से भरोसा मिलने के बाद वैश्विक बाजारों में तेजी आई। फेडरल रिजर्व ने कहा है कि महंगाई के दबाव के बावजूद तरलता की स्थिति को कायम रखा जाएगा, क्योंकि अभी अर्थव्यवस्था कोविड-19 के पूर्व के स्तर से नीचे है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 1.42 प्रतिशत तक के लाभ में रहे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में लाभ में चल रहे थे।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे के नुकसान से 72.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार