लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 152 अंक बढ़कर नई ऊंचाई पर; एचडीएफसी, भारती एयरटेल में तेजी से चढ़ा बाजार

By भाषा | Updated: August 10, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त बंबई शेयर बाजार (बीएसई) सेंसेक्स मंगलवार को 152 अंक की बढ़त के साथ रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी, भारती एयरटेल और इन्फोसिस में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 151.81 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ रिकार्ड 54,554.66 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 21.85 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,280.10 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ भारती एयरटेल सर्वाधिक लाभ वाला शेयर रहा। इसके अलावा, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी, कोटक बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईटीसी और पावर ग्रिड शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में मंगलवार को जोरदार उतार चढ़ाव रहा। एनएसई निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद तेजी से नीचे आया। मुख्य रूप से धातु, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और रियल्टी शेयरों में बिकवाली दबाव से इसमें गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को छोड़कर अन्य वित्तीय शेयरों से बाजार को समर्थन मिला और बड़ी गिरावट पर लगाम लगा। बाजार में अधिक उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशकों ने आईटी कंपनियों जैसे शेयरों को तरजीह दी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख एस रंगनाथन ने कहा, ‘‘धातु कंपनियों के शेयरों के साथ कई महीनों की तेजी के बाद छोटी कंपनियों (स्मॉल कैप इंडेक्स) के शेयरों की बिकवाली से बाजार नीचे आया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मझोली कंपनियों के सूचकांक (मिड कैप इंडेक्स) और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की। सूचकांक जिस स्तर पर बंद हुआ, वह वास्तव में बाजार में धारणा को प्रतिबिंबित नहीं करता। धारणा काफी कमजोर थी।’’

जियोजीत फानेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार वैश्विक बाजारों में बिकबवाली दबाव से घरेलू बाजार में शुरूआती बढ़त कायम नहीं रही और उतार-चढ़ाव आया।

उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व के बांड खरीद कार्यक्रम के पहले वापस लेने की आशंका और अमेरिका के सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) आधारित मुद्रास्फीति का आंकड़ा इस सप्ताह जारी होने से पहले वैश्विक बाजार पर असर पड़ा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो लाभ में रहें जबकि सियोल नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतररष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत मजबूत होकर 69.75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 17 पैसे लुढ़क कर 74.43 पर बंद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव