लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 210 अंक गिरा, ऊर्जा, फार्मा शेयर में बिकवाली

By भाषा | Updated: January 27, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी तेल और गैस, फार्मा तथा बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 210 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक पर दबाव दिखाई देने लगा और यह 210.75 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,136.84 पर पहुंच गया।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 62.50 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,176.40 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व शामिल थे।

पिछले तीन सत्रों में बीएसई सेंसेक्स में 1,444.53 अंक या 2.90 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी में 405.80 अंक या 2.77 प्रतिशत की गिरावट आई है।

विश्लेषकों ने कहा कि निवेशक आम बजट और एफएंडओ खत्म होने से पहले मुनाफा वसूली कर रहे हैं।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने सोमवार को भारतीय पूंजी बाजार में सकल आधार पर 765.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बाजार मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बंद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव