लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स ने लगाया 1,688 अंक का गोता, निफ्टी 17,100 के नीचे पहुंचा

By भाषा | Updated: November 26, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आयी और बीएसई सेंसेक्स 1,688 अंक लुढ़क गया। कोविड-19 वायरस के नये वेरिएंट को लेकर चिंता के बीच वैश्विक बाजारों में बिकवाली के साथ घरेलू बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,687.94 अंक यानी 2.87 प्रतिशत का गोता लगाकर 57,107.15 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 509.80 अंक यानी 2.91 प्रतिशत लुढ़क कर 17,026.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, मारुति, टाटा स्टील, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और टाइटन में भी प्रमुख रूप से गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में डा. रेड्डीज और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान ने कहा कि कोविड-19 महामारी को लेकर चिंता बढ़ने से बाजार में इस सप्ताह तेज गिरावट रही। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में इस सप्ताह करीब चार प्रतिशत की गिरावट आयी। दोनों सूचकांक अपने उच्चतम स्तर से करीब आठ प्रतिशत नीचे आ गये हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के नये वेरिएंट से फिर से ‘लॉकडाउन’ और यात्रा पाबंदी को लेकर चिंता बढ़ रही है। इसके अलावा दुनिया के कई देशों के लिये मुद्रास्फीति चिंता का कारण बनी हुई है। इस सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल रहे। आने वाले दिनों में शेयर बाजार की दिशा कोविड-19 के नये वेरिएंट, मुद्रास्फीति आंकड़ा और केंद्रीय बैंक की नीतियों से तय होगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया कॉस्पी और जापान का निक्की 2.67 प्रतिशत तक नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर के कारोबार के दौरान 3.51 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.62 प्रतिशत टूटकर 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार