लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन वैरिएंट के कारण शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट

By भाषा | Updated: November 29, 2021 11:17 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर कोविड-19 के नए वैरिएंट 'ओमीक्रोन' को लेकर बढ़ती चिंता के बीच वित्तीय, आईटी और ऑटो जैसे बड़े शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 585.22 अंक या 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 56,521.93 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में गिरावट के साथ निफ्टी 191.40 अंक या 1.12 फीसदी गिरकर 16,835.05 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.61 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफ़सी में हुई। एचयूएल में 1.22 प्रतिशत और मारुती में 0.88 प्रतिशत की कमी दर्ज की है।

इसके अलावा एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एसबीआई के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

वही भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रवर्तकों को 15 वर्षों के बाद निजी बैंकों में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने की अनुमति देने से इंडसइंड बैंक के शेयर एक प्रतिशत से अधिक चढ़ गए।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुकव्वार को सकल आधार पर 5,785.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

कोविड-19 के नए वैरिएंट के कारण एशिया के अन्य बाजारों में भी गिरावट दर्ज की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने और सवाल उठाने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?