लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17,350 के पार

By भाषा | Updated: December 8, 2021 11:02 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के नतीजे से पहले सेंसक्स इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी के साथ बुधवार को शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक चढ़ा।

विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका के शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ एंटनी फौसी की कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के डेल्टा स्वरूप की तुलना में अधिक गंभीर होने की संभावना ना होने संबंधी टिप्पणी के बाद नये स्वरूप के आर्थिक असर को लेकर बाजार की चिंता दूर हुई है।

बुधवार को शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 729.05 अंक या 1.26 प्रतिशत बढ़कर 58,362.70 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 202.15 अंक या 1.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,378.85 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर था, वहीं इन्फोसिस, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी तेजी देखी गयी।

दूसरी ओर, प्रमुख कंपनियों में केवल एनटीपीसी के शेयर घाटे में चल रहे थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 886.51 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 57,633.65 पर और निफ्टी 264.45 अंक या 1.56 प्रतिशत बढ़कर 17,176.70 पर बंद हुआ था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने मंगलवार को 2,584.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, सियोल और टोक्यो मध्य सत्र सौदों में काफी लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग घाटे में चल रहा था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत गिरकर 75.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट