लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 497 अंक उछला, निफ्टी 16,750 के ऊपर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 21, 2021 16:29 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर शेयर बाजारों में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स में 497 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बेंक और एचडीएफसी बैंक में तेजी के साथ बाजार में मजबूती रही।

तीस प्रमुख शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 497 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,319.01 और एनएसई निफ्टी 156.65 अंक यानी 0.94 प्रतिशत उछलकर 16,770.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब चार प्रतिशत की तेजी के साथ एचसीएल टेक सर्वाधिक लाभ में रही। इसके अलावा विप्रो, टाटा स्टील, टाइटन, टेक महिंद्रा और सन फार्मा में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं।

कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि एशिया के अन्य बाजारों में तेजी का सकारात्मक असर घरेलू बाजार पर पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के बयान से कारोबारियों को प्रोत्साहन मिला। उसने सोमवार को कहा कि पिछले साल दिसंबर के बाद से निर्यात में मजबूती है और यह स्थिति अभी बनी हुई है।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत फिसलकर 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार