लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 226 अंक उछलकर रिकार्ड ऊंचाई पर, निफ्टी 15,850 के पार

By भाषा | Updated: June 25, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 25 जून बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 226 अंक उछलकर अब तक के नये उच्च स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और इन्फोसिस में तेजी से बाजार में मजबूती आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 226.04 अंक यानी 0.43 प्रतिशत मजबूत होकर 52,925.04 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 69.90 अंक यानी 0.44 प्रतिशत मजबूत होकर 15,860.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील रही। इसमें 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी और मारुति में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, एचयूएल, टाइटन और एशियन पेंट्स समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के अर्थव्यवस्था को गति देने के लिये सीनेट के बुनियादी ढांचे के प्रस्ताव को स्वीकार करने का सकारात्मक असर वैश्विक बाजारों पर पड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था में पुनरूद्धार के साथ नौकरी नहीं होने के दावों में कमी के बाद से वाल स्ट्रीट में तेजी का रुख बना हुआ है।’’

नायर के अनुसार पिछले कुछ दिनों में सुधार के बाद बैंकों और धातु शेयरों में तेजी देखी गयी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.23 डालर प्रति बैरल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?