लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 316 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर, निफ्टी 12,700 अंक के ऊपर निकला

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:39 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 316.02 अंक की बढ़त के साथ रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और मजबूत पूंजी प्रवाह से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 43,708.47 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक चला गया था। अंत में यह 316.02 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 43,593.67 अंक पर बंद हुआ जो बंद की ऊंचाई का इसका नया रिकार्ड है।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 12,769.75 अंक तक चला गया था। अंत में यह 118.05 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,749.15 अंक के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टाटा स्टील रही। इसमें करीब 8 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, इन्फोसिस, सन फार्मा, कोटक बैंक, ओनजीसी और अल्ट्राटेक सीमेंट में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गयी।

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के संस्थागत कारोबार प्रमुख यश महाजन ने कहा कि घरेलू बाजारों में उत्साह बना हुआ है और लगातार आठवें कारोबारी सत्र में तेजी रही। इसका प्रमुख कारण बीओ एनटेक और फाइजर के संयुक्त रूप से विकसित कोरोना वायरस टीके को लेकर चीजें स्पष्ट होने से निवेशक उत्साहित हैं। इसके अलावा दूसरी तिमाही में कंपनियों के बेहतर परिणाम से भी धारणा पर अच्छा प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने कहा, ‘‘बाजार में बुधवार को कुछ समय के लिये उतार-चढ़ावा देखा गया। इसका कारण कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली थी। लेकिन औषधि, धातु, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार मजबूत हुआ।

महाजन ने कहा कि इसके अलावा बिहार विधानसभा चुनाव में राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की जीत का भी बाजार पर अच्छा प्रभाव पड़ा।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में जबकि सोल और टोक्यो लाभ में रहे।

शुरूआती कारोबार में यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 3.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?