लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 250 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 13,450 पर आया

By भाषा | Updated: December 10, 2020 10:08 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक गिर गया।

कारोबारियों के मुताबिक ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के चलते प्रमुख सूचकांकों में गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 254.72 अंक या 0.55 प्रतिशत टूटकर 45,848.78 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 79.60 अंक या 0.59 प्रतिशत गिरकर 13,449.50 पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा टाटा स्टील, ओएनजीसी, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर मारुति, नेस्ले इंडिया, टाइटन और पावरग्रिड में तेजी हुई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 494.99 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 46,103.50 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 136.15 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 13,529.10 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 3,564.23 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट