लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 185 अंक से अधिक गिरा

By भाषा | Updated: June 14, 2021 10:08 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 185 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 188.89 अंक या 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 52,285.87 पर था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 80.65 अंक या 0.51 प्रतिशत गिरकर 15,718.70 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 1.65 प्रतिशत की गिरावट बजाज फाइनेंस में हुई।

इसके बाद गिरने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एसबीआई, कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ रेड्डीज और एचडीएफसी शामिल थे।

दूसरी ओर इंफोसिस, रिलायंस, टीसीएस, बजाज ऑटो और ओएनजीसी में तेजी रही।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,474.76 के अपने नए उच्च स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 61.60 अंक या 0.39 प्रतिशत बढ़कर अपने उच्चतम स्तर 15,799.35 पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 18.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत बढ़कर 73.02 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां