लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 12,900 से नीचे

By भाषा | Updated: November 19, 2020 10:13 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों के टूटने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 240.96 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,939.09 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 62.80 अंक या 0.49 प्रतिशत घटकर 12,875.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टाटा स्टील और बजाज फाइनेंस में तेजी हुई।

पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 227.34 अंक या 0.52 प्रतिशत बढ़कर 44,180.05 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 64.05 अंक या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 12,938.25 पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने बुधवार को सकल आधार पर 3,071.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर