लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 17,500 के नीचे

By भाषा | Updated: December 10, 2021 10:19 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी , एचडीएफसी बैंक एवं टीसीएस के शेयरों के नुकसान में जाने के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक की गिरावट आयी।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 186.36 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,620.77 पर पहुंच गया। इसी तरह निफ्टी 46.65 अंक या 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,470.20 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसके बाद एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और एचसीएल टेक के शेयर आते हैं।

दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और मारुति लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में, 30 शेयरों वाला सूचकांक 157.45 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 58,807.13 पर और निफ्टी 47.10 अंक या 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,516.85 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के आंकड़े के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,585.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, टोक्यो, सियोल और हांगकांग मध्य सत्र सौदों में घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत फिसलकर 74.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट