लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,400 से नीचे

By भाषा | Updated: April 12, 2021 10:21 IST

Open in App

मुंबई, 12 अप्रैल नकारात्मक वैश्विक संकेतों और देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1,400 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सूचकांक 1,427 अंकों या 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 48,164.32 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 431.90 अंक या 2.91 प्रतिशत गिरकर 14,402.95 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एसबीआई, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व और मारुति भी गिरे।

दूसरी ओर सेंसेक्स में सिर्फ इंफोसिस ही हरे निशान में था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 154.89 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 49,591.32 अंक पर और निफ्टी 38.95 अंक या 0.26 प्रतिशत फिसलकर 14,834.85 अंक पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सकल आधार पर 653.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि चूंकि महामारी की दूसरी लहर अनुमान से अधिक खराब हो रही है, इसलिए अर्थव्यवस्था और बाजारों पर इसके असर को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण महाराष्ट्र में स्थिति सबसे खराब है, जिससे बाजार की लगभग 11 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि और 30 प्रतिशत से अधिक आय में वृद्धि प्रभावित हो सकती है।

इसबीच एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग और टोक्यो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल हरे रंग में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत बढ़कर 62.98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव