लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स में दो दिन की तेजी पर विराम, मुनाफावसूली के कारण बाजार स्थिर बंद

By भाषा | Updated: May 25, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, 25 मई बीएसई में पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर मंगलवार को अंकुश लग गया और सेंसेक्स नाम-मात्र की गिरावट के साथ लगभग पिछले स्तर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और कोविड-19 संक्रमण के मामले में कमी के बावजूद एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में मुनाफासूली से बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 14.37 यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 50,637.53 पर बंद हुआ।

दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.75 यानी 0.07 प्रतिशत की हल्की बढ़त के साथ 15,208.45 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक 2.02 प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी और आईटीसी समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में सर्वाधिक तेजी रही, उसमें एशियन पेंट्स सबसे ऊपर है। इसमें 3.38 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा टाइटन, बजाज फिनसर्व, ओएनजीसी, इन्फोसिस, टीसीएस और पावरग्रिड समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 लाभ में जबकि नौ नुकसान में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजार सीमित दायरे में रहे। बैंक और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में पिछले दो दिनों की जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली की गयी। जबकि अन्य शेयर सकारात्मक दायरे में रहे।’’

उन्होंने कहा कि धातु शेयरों में दो दिन की गिरावट के बाद तीव्र सुधार देखने को मिला। इस क्षेत्र की कंपनियों के चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम बेहतर रहने और आने वाली तिमाहियों में स्थिति बेहतर रहने के संकेत से निवेशकों की रूचि फिर से बढ़ी है।

हालांकि मोदी ने कहा कि निवेशकों की नजर कोविड-19 संक्रमितों की दैनिक संख्या पर होगी। इसके अलावा टीकाकरण की गति तथा राज्यों द्वारा अगले सप्ताह से ‘लॉकडाउन’ में ढील की उम्मीद पर निगाह होगी। पाबंदियों में ढील से बाजार को गति मिलनी चाहिए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबहर जारी आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 41 दिनों बाद 24 घंटे में कोविड-19 के दो लाख से कम 1,96,427 नए मामले सामने आये।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो बढ़त में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में भी शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत होकर 72.77 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने 585.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

भारतजान में जान आई, पर दहशत बरकरार; पुंछ में युद्ध जैसी आपात स्थिति के लिए मेगा ब्लैकआउट-एयर रेड मॉक ड्रिल रद्द

भारतUdhampur: यात्रियों से भरी बस हादसे में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की मदद का ऐलान

भारतमहिला आक्रोश से गूंजा भोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- अपमान नहीं सहेंगी बहनें

क्रिकेटIPL 2026: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? हिटमैन की चोट पर आया सबसे बड़ा अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना