लाइव न्यूज़ :

सेबी के अधिकारी ने भविष्य में सोने का समूचा आयात हाजिर बाजार के जरिये करने का सुझाव दिया

By भाषा | Updated: July 28, 2021 18:37 IST

Open in App

मुंबई, 28 जुलाई देश हाजिर सोना एक्सचेंज के गठन की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य जी महालिंगम ने सुझाव दिया है कि भविष्य में बहुमूल्य धातु का समूचा आयात एक्सचेंज पारिस्थितिकी तंत्र के जरिये होना चाहिए।

फिक्की के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए महालिंगम ने कहा कि इससे सोने का मौद्रिकरण इस धातु के देश में प्रवेश के साथ स्रोत वाले स्थान पर हो सकेगा।

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि सेबी ने जो परिपत्र जारी किया है, उनमें यह मुद्दा शामिल नहीं है।

सरकार ने वित्त वर्ष 2018-19 के बजट में विनिमयन वाले स्वर्ण एक्सचेंज के विचार को आगे बढ़ाया था। उसके बाद फरवरी, 2021 में पेश बजट में सेबी को इसके लिए नियामक घोषित किया गया था।

नियामक ने एक्सचेंज के व्यापक तौर-तरीकों पर परिचर्चा पत्र जारी किया था।

महालिंगम ने कहा, ‘‘क्या हम ऐसी प्रणाली की ओर जा सकते है, जिसमें सोने का समूचा आयात इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) के जरिये किया जा सके।’’

उन्होंने कहा कि यह एक व्यावहारिक प्रश्न है। तुर्की और चीन जैसे देशों में पहले से ऐसी व्यवस्था है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां