लाइव न्यूज़ :

सेबी के अधिकारी ने निवेशकों से अवास्तविक मुनाफे की बातों से दूर रहने को कहा

By भाषा | Updated: October 18, 2021 20:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर सेबी के पूर्णकालिक सदस्य जी महालिंगम ने सोमवार को कहा कि निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करते समय अधिकतम सावधानी बरतनी चाहिए और दूसरों के अवास्तविक लाभ की कहानियों से दूर रहना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि एक निवेशक को अपनी जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहिए और बुनियादी बातों के अध्ययन में समय लगाना चाहिए।

बीएसई द्वारा जारी बयान में उनके हवाले से कहा गया, ‘‘इक्विटी बाजार में निवेश के लिए एक व्यापक सिद्धान्त है कि किसी की उम्र को 100 से घटाया जाए और उतने प्रतिशत राशि को इक्विटी बाजार में तथा बाकी राशि अन्य परिसंपत्ति वर्गों में निवेश की जाए।’’

वह चेन्नई में बीएसई निवेशक संरक्षण कोष (बीएसई आईपीएफ) द्वारा आयोजित एक निवेशक जागरूकता संगोष्ठी में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम का आयोजन सेबी, डिपॉजिटरी सीडीएसएल और वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर किया गया। कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ श्रृंखला के तहत आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में