लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एस्सार शिपिंग के अनुपालन अधिकारी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 1, 2021 21:31 IST

Open in App

बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को एस्सार शिपिंग लि. के अनुपालन अधिकारी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। भेदिया कारोबार नियमों के तहत निर्धारित आचार संहिता का अनुपालन नहीं करने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जुलाई-अगस्त 2017 के दौरान जांच के बाद अनुपालन अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड (एफसीसीबी) के रूपांतरण को लेकर जानकारी दी थी। बाद में कंपनी ने इसे वापस ले लिया। सेबी ने पाया कि 31 जुलाई, 2017 से 24 अगस्त, 2017 के बीच की अवधि कीमत से जुड़ी अप्रकाशित सूचना (यूपीएसआई) की अवधि थी। हालांकि, इस दौरान कारोबारी व्यवस्था बंद नहीं हुई। नियामक ने जांच में पाया कि कंपनी के अनुपालन अधिकारी आचार संहिता को लागू करने तथा यह निर्धारित करने में विफल रहे कि कारोबारी खिड़की उस दौरान बंद हो। यह व्यवस्था उस दौरान जरूरी है जब कंपनी के मनोनीत व्यक्ति के पास यूपीएसआई हो। सेबी ने कहा, ‘‘हालांकि कारोबार की व्यवस्था बंद होने की अवधि के दौरान कारोबार नहीं हुआ, लेकिन अनुपालन अधिकारी की यह जिम्मेदारी थी कि वह कारोबारी खिड़की को बंद करते। लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी