लाइव न्यूज़ :

सेबी ने गुजरात में दो स्थानों पर तलाशी, जब्ती कार्रवाई की

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को कुछ इकाइयों के परिसरों की तलाशी ली और दस्तावेज, मोबाइल तथा लैपटॉप जब्त किये। ये इकाइयां कथित रूप से सोशल मीडिया चैनल चला रही थीं और निवेशकों को इसके माध्यम से शेयर खरीद-बिक्री की सलाह देती थीं।

सूत्रों ने कहा कि गुजरात में अहमदाबाद और मेहसाणा में तीन इकाइयों से जुड़े परिसरों की तलाशी और जब्ती कार्रवाई की गयी। ये टेलीग्राम चैनल का परिचालन कर रही थीं, जिससे काफी संख्या में सदस्य जुड़े थे।

मामले से जुड़े लोगों के अनुसार ये इकाइयां चैनल के जरिये शेयरों के बारे में सुझाव देने से पहले बाजार में ‘पोजीशन’ (लिवाली-बिकवाली) ले लेती थीं। बाद में बाजार के हिसाब से वे खरीद-बिक्री करती थीं। इससे ये इकाइयां भोले-भाले निवेशकों की कीमत पर मुनाफा कमाती थीं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?