लाइव न्यूज़ :

सेबी ने म्युचुअल फंडों से 'उचित संख्या' में बैंकों में चालू खाते बनाए रखने को कहा

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त पूंजी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को म्युचुअल फंड से कहा कि वे सदस्यता राशि प्राप्त करने और भुनायी गयी राशि एवं लाभांश भुगतान के लिए उचित संख्या में बैंकों में चालू खाते बनाए रखें।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक परिपत्र में कहा कि इस कदम का उद्देश्य वित्तीय समावेश, निवेशकों की सुविधा और व्यापार करने में आसानी को बढ़ावा देना है।

सेबी ने कहा, "म्यूचुअल फंड उद्योग के अनुरोध के आधार पर, यह स्पष्ट किया जाता है कि म्युचुअल फंडों को सदस्यता राशि प्राप्त करने और भुनायी गयी राशि/लाभांश/ब्रोकरेज/कमीशन आदि के भुगतान के लिए उचित संख्या में बैंकों में चालू खाते बनाए रखने चाहिए।"

इस समय म्युचुअल फंड सदस्यता राशि प्राप्त करने और भुनायी गयी राशि, लाभांश ब्रोकरेज और कमीशन भुगतान के लिए कई बैंकों में चालू खाते रखते हैं, जिनमें वे बैंक शामिल हैं जो शीर्ष 30 शहरों (बी-30 शहरों) के अलावा अन्य शहरों में उपस्थित हैं।

यह निवेशकों को अपनी पसंद के बैंकों के साथ लेनदेन करने में सक्षम बनाता है और धन के तेजी से हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

क्रिकेटGT vs MI: तिलक का शतक और अश्विनी कुमार के 4 विकेट से मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों से हराया

क्रिकेटWatch: जसप्रीत बुमराह ने IPL 2026 में विकेटों का सूखा खत्म किया, साई सुदर्शन को पहली ही गेंद पर किया शून्य पर आउट

क्रिकेटGT vs MI: 7 छक्के, 8 चौकों के साथ तिलक वर्मा ने 45 गेंदों में जड़ा आईपीएल का अपना शतक

क्रिकेटGT vs MI: तिलक वर्मा का तूफान! 45 गेंदों में 101 रन, मुंबई ने ठोके 199

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट