लाइव न्यूज़ :

एसबीआई लाइफ के पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 43 प्रतिशत की गिरावट

By भाषा | Updated: July 26, 2021 19:26 IST

Open in App

(पांचवें और छठे पैरा में आंकड़ों में सुधार के साथ रिपीट)

नयी दिल्ली, 26 जुलाई एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ) ने सोमवार को कहा कि जून में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 43 प्रतिशत घटकर 220 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने कहा कि उसका लाभ कोविड-19 महामारी के कारण बीमाधारकों के दावों के भुगतान के कारण प्रभावित हुआ है।

बीमा कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में 390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एसबीआई लाइफ ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रभाव के कारण दावों में तेज वृद्धि हुई। इसमें कहा गया है कि 2021-22 की पहली तिमाही में दर्ज किए गए दावों की संख्या पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में दर्ज किए गए दावों से 1.28 गुना ज्यादा है।

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कोविड के चलते किए गए दावों की कुल संख्या 8,956 थी और कोविड-19 के दावे, पुनर्बीमा के रूप में 570 करोड़ रुपये थे।

कंपनी ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि अप्रैल-जून 2021 के दौरान कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्लूपी) 10 प्रतिशत बढ़कर 8,380 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अप्रैल-जून 2020 में यह 7,640 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी का नए कारोबार का प्रीमियम नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,060 करोड़ रुपये (अप्रैल-जून 2020) से 3,350 करोड़ रुपये हो गया। व्यक्तिगत नए कारोबार के प्रीमियम में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अप्रैल-जून 2020 के 1,340 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,840 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव