लाइव न्यूज़ :

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक वित्तीय प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक हैं: आरबीआई

By भाषा | Updated: January 19, 2021 21:21 IST

Open in App

मुंबई, 19 जनवरी रिजर्व बैंक ने मंगलवार को कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र का भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), निजी क्षेत्र का एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक घरेलू प्रणालीगत रूप से महतवपूर्ण बैंक (डी--एसआईबी) अथवा संस्थान हैं और ये इतने विशाल हैं कि इन्हें असफल नहीं होने दिया जा सकता है।

एसआईबी के दायरे में आने वाले बैंकों की उच्चस्तरीय निगरानी की जाती है और बराबर नजर रखी जाती है जिससे कि इन बैंकों के कामकाज को दुरुस्त रखा जा सके और वित्तीय सेवाओं में होने वाली किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।

रिजर्व बैंक ने प्रणालीगत तौर पर महत्वपूर्ण बैंकों के बारे में व्यवस्था को जुलाई 2014 में जारी किया था। डी- एसआईबी के दायरे में आने वाले बैंकों का नाम बताना होता है। यह व्यवस्था 2015 से चल रही है और इन बैंकों को उनके प्रणाली में महत्व के लिहाज से उचित मानदंडों के दायरे में रखा जाता है।

रिजर्व बैंक ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘एसबीआई, आईसीआईसी बैंक और एचडीएफसी बैंक की पहचान घरेलू प्रणाली के लिहाज से महत्वपूर्ण बैंक के तौर पर बनी रहेगी और वह 2018 की ऐसे बैंकों की सूची में उसी ढांचे के तहत बने रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई