लाइव न्यूज़ :

सैमसंग ने 6जी प्रौद्योगिकी में 5जी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा तेज रफ्तार हासिल करने का दावा किया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 00:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दक्षिण कोरिया की शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को 6जी प्रौद्योगिकी अनुसंधान में 5जी के मुकाबले 50 गुना ज्यादा तेज रफ्तार हासिल करने का दावा किया।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उत्पाद रणनीति, नेटवर्क व्यापार प्रमुख वोनिल रोह ने नये 5जी ट्रांसमिशन उपकरण से जुड़ी कंपनी की प्रस्तुति में कहा कि सैमसंग ने 5जी नेटवर्क पर 5.23 गिगाबिट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) की रफ्तार हासिसल की है।

सैंमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के नेटवर्क व्यापार वरिष्ठ उपाध्यक्ष और उन्नत संचार अनुसंधान के प्रमुख सुंघयुन चोई ने कहा, "6जी उभरती विविध तकनीकों के साथ अवसरों की एक दुनिया का निर्माण करेगा जिससे उभरते अनुभवों एवं सेवाओं के प्रतिमान को पूर्ण आकार मिलेगा। हम 6जी को वास्तविकता का रूप देने के लेकर उत्साहित हैं। असल में हम पहले ही टेराहर्टज संचार का प्रदर्शन कर चुके हैं जो 6जी से जुड़ी हमारी प्रगति को दिखाता है।"

प्रस्तुति में कहा गया कि सैमसंग की 6जी प्रौद्योगिकी की रफ्तार 5जी से 50 गुना ज्यादा है।

कंपनी के श्वेत पत्र के मुताबिक सैमसंग को 6जी मानक और उसका व्यवसायीकरण कम से कम 2028 तक और व्यापक व्यवसायीकरण 2030 के आसपास पूरा होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें