लाइव न्यूज़ :

शापूरजी पालोनजी के आवास मंच 'जॉयविल' की बिक्री पहली छमाही में तीन गुना बढ़ी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी शापूरजी पालोनजी के आवास मंच 'जॉयविल' की बिक्री चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में तीन गुना बढ़कर 450 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्यम आय वाली आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग से कंपनी की बिक्री बुकिंग में वृद्धि हुई है।

जॉयविल शापूरजी पालोनजी, एडीबी, आईएफसी और एक्टिस द्वारा स्थापित 1,240 करोड़ रुपये का आवास मंच है। उसने पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 160 करोड़ रुपये की संपत्ति बेची थी।

जॉयविल शापूरजी हाउसिंग के प्रबंध निदेशक श्रीराम महादेवन ने पीटीआई-भाषा को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "कोविड-19 रोधी टीकाकरण कार्यक्रम में प्रगति से बाजार में बेहतर भावनाओं के कारण अचल संपत्ति बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।"

उन्होंने कहा कि साथ ही कोविड-19 के नए मामलों में भी बड़ी कमी आई है।

महादेवन ने कहा, "हमने इस वित्तीय वर्ष के पहले छह महीनों में लगभग 450 करोड़ रुपये में 700 से अधिक फ्लैट बेचे हैं। एक साल पहले की अवधि की तुलना में बिक्री बुकिंग लगभग तीन गुना बढ़ी है।"

उन्होंने बिक्री की वृद्धि की रफ्तार कायम रहने को लेकर विश्वास व्यक्त करते कहा कि सभी चार शहरों में बिक्री अच्छी रही है लेकिन पुणे में परियोजनाओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार