लाइव न्यूज़ :

जनवरी अंत तक बिक्री सामान्य होने की उम्मीद, जियो मार्ट से मिल रहे आर्डर: किशोर बियाणी

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दस जनवरी फ्यूचर समूह को उसका खुदरा बिक्री कारोबार जनवरी अंत तक सामान्य हो जाने की उम्मीद है। कोरोना वायरस महामारी के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित होने के करीब एक साल बाद यह स्थिति बनेगी। संस्थापक और फ्यूचर समूह के सीईओ किशोर बियाणी ने यह कहा।

बियाणी ने पीटीआई- भाषा से बातचीत में कहा फ्यूचर समूह के खुदरा कारोबार की बिक्री कोविड-19 से पहले के स्तर के 60 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है और कामकाज काफी हद तक सामान्य होने की तरफ बढ़ रहा है। फ्यूचर समूह बिग बाजार, एफबीबी, सेंट्रल एवं नीलगिरी जैसे खुदरा कारोबार को चलाता है।

वहीं उन्होंने कहा कि उसके स्टोरों में स्टॉक की मात्रा भी महामारी से पहले की स्थिति के 80 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

फ्यूचर समूह को जियो मार्ट से भी बड़े आर्डर प्राप्त हो रहे हैं जिससे उसे मजबूत वापसी करने में मदद मिल रही है। फ्यूचर समूह ने अपने खुदरा व्यवसाय को बेचने के लिये मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 24,713 करोड़ रुपये का सौदा किया है।

बियाणी ने कहा, ‘‘हमारे सभी स्टोर अब काम करने लगे हैं और हमारी बिक्री भी कोविड महामारी से पहले की तुलना में 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। नया माल भी स्टोरों में जा रहा है और मुझे लगता है कि यह महामारी के समय के निम्न स्तर से बढ़कर 70 से 80 प्रतिशत तक पहुंच चुका है।’’

फ्यूचर समूह की कंपनियां और उसके प्रवर्तकों पर कुल मिलाकर 20,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

कंपनी की स्टॉक और तैयार माल की स्थिति पर बियाणी ने कहा, ‘‘जब हमने शुरू किया (लॉकडाउन के बाद) उस समय से लेकर आज हम कहीं बेहतर स्थिति में है। हमारा कारोबार काफी कुछ सामान्य हो चला है।’’

हालांकि, ‘‘ऐसे दिन लौटने में अभी समय लगेगा जब हमारे सभी स्टोरों में काफी भीड़ होती थी। लोग अभी सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं, कुछ और भी वजह हैं। जब तक सभी को टीका नहीं लग जाता है यह 100 प्रतिशत तक नहीं हो सकता है। लेकिन मेरा मानना है कि स्थितियां पुराने स्तर में लौट रही हैं और आना जाना बढ़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव