लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर-दिसंबर में सेल का कच्चे इस्पात का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 43.7 लाख टन

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर अवधि के दौरान कच्चे इस्पात का उत्पादन नौ प्रतिशत बढ़कर 43.7 लाख टन पर पहुंच गया।

सेल ने शुक्रवार को बयान में यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 40 लाख टन कच्चे इस्पात का उत्पादन किया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान सेल की कुल बिक्री 43.2 लाख टन रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 40.9 लाख टन थी। इस तरह कंपनी की बिक्री में छह प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सेल की चेयरमैन सोमा मंडल ने कहा, "चालू वित्त वर्ष के दौरान, कंपनी ने अपने उत्पादन में लगातार वृद्धि की है। पहली तिमाही महामारी की शुरुआत के कारण प्रभावित हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे हमने मात्रा बढ़ाकर अपने प्रदर्शन को बढ़ाया है। यह खुशी की बात है कि कोविड से पहले के उत्पादन स्तर को पहले ही प्राप्त किया जा चुका है और पिछली तिमाही में पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है।’’

उन्होंने आगे कहा कि घरेलू इस्पात की खपत की स्थिति भी बेहतर हुई है क्योंकि अर्थव्यवस्था का पुनरोद्धार हो रहा है और सभी क्षेत्रों में गति आनी शुरू हुई है। कंपनी को इस्पात बाजार में पैदा हो रहे अवसरों को हासिल करने का भरोसा है।

बयान में आगे कहा गया है, "सेल ने 30 अप्रैल, 2020 को 52,290 करोड़ रुपये के शुद्ध ऋण को दिसंबर, 2020 में घटाकर 44,308 करोड़ रुपये कर लिया है। इस तरह कंपनी का कर्ज का बोझ 7,982 करोड़ रुपये कम हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

पूजा पाठPanchang 21 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

पूजा पाठRashifal 21 April 2026: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा आज का दिन, जीवन में आएगी खुशहाली

क्रिकेटGT vs MI Highlights: तिलक वर्मा के तूफान से MI की बड़ी जीत, गुजरात 100 पर ऑलआउट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट