लाइव न्यूज़ :

सहारा समूह ने अब तक पूरी रकम जमा नहीं कीः सेबी प्रमुख

By भाषा | Updated: December 28, 2021 23:20 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को यह साफ किया कि सहारा समूह ने उच्चतम न्यायालय के वर्ष 2012 के फैसले के अनुरूप अब तक पूरी रकम नहीं जमा की है। उसे 25,781 करोड़ रुपये जमा करने हैं लेकिन अब तक उसने करीब 15,000 करोड़ रुपये ही जमा किए हैं।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन अजय त्यागी ने संवाददाताओं से कहा कि सेबी सहारा के मामले में सिर्फ उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन कर रहा है और कंपनी को निर्धारित रकम पूरी तरह जमा करना बाकी है।

त्यागी ने कहा, "उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप निर्धारित राशि को वसूलना है और उसे सेबी के पास जमा करना है। उसके बाद ही हम तय कर सकते हैं कि उस राशि का क्या करना है? हम सिर्फ न्यायालय के आदेश का पालन कर रहे हैं।"

इससे पहले आई एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि सेबी सहारा समूह के बांडधारकों की 23,191 करोड़ रुपये की राशि रखे हुए है जो कि एक एस्क्रो खाते में जमा है।

हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गत सप्ताह लोकसभा में कहा था कि 30 नवंबर तक सहारा समूह की कंपनियों- सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉरपोरेशन एवं सहारा हाउसिंग इनवेस्टमेंट कॉरपोरेशन और उनके प्रवर्तकों एवं निदेशकों ने 15, 485.80 करोड़ रुपये जमा कराए हैं जबकि उसे 25,781.37 करोड़ रुपये का मूलधन लौटाना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?