लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया में आई गिरावट, डॉलर के मुकाबले सात पैसे घटकर 88.27 पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 19, 2025 10:59 IST

Rupee vs Dollar: रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 88.20 पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar: भारतीय रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 88.27 पर आ गया। अमेरिकी डॉलर की व्यापक मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बना। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में सुधार ने घरेलू मुद्रा की तेजी को सीमित कर दिया। इसके अलावा, भारत पर अमेरिकी शुल्क को लेकर चिंताओं ने निवेशकों की भावनाओं को और कमजोर किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 88.22 पर खुला और फिर गिरावट के साथ 88.27 के निचले स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे कमजोर हुआ। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 35 पैसे गिरकर 88.20 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 97.34 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजारबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित