लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर, शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर 88.43 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2025 10:05 IST

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 297.96 अंक फिसलकर 84,699.17 अंक पर और निफ्टी 90.05 अंक की गिरावट के साथ 25,963.85 अंक पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 21 पैसे टूटकर 88.43 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल के रातोंरात ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बावजूद डॉलर सूचकांक बढ़कर 99.05 और 10 वर्षीय प्रतिफल 4.07 प्रतिशत पर पहुंच गया जिससे घरेलू मुद्रा दबाव में रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.37 पर खुला। फिर 88.43 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 21 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.22 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक मजबूत होकर 99.06 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 297.96 अंक फिसलकर 84,699.17 अंक पर और निफ्टी 90.05 अंक की गिरावट के साथ 25,963.85 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64.75 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,540.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरसेंसेक्सशेयर बाजारमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?