लाइव न्यूज़ :

रुपया 18 पैसे मजबूत होकर 72.91 पर पहुंचा, तीन दिन की गिरावट के बाद आई मजबूती

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून रुपये में पिछले तीन कारोबारी सत्र से जारी गिरावट बृहस्पतिवार को थम गई। पूंजी बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश प्रवाह से विदेशी मुद्रा विनिमय कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 72.91 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 73.17 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.90 से 73.18 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की तेजी के साथ 72.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 73.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में सतत लिवाल रहे तथा बृहस्पतिवार को उन्होंने 1,079.20 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

विश्लेषकों का कहना है कि विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार की नजर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणाम पर है। यह शुक्रवार को घोषित होगी। बहरहाल, बाजार में पूंजी बाजार में विदेशी निवेश प्रवाह जारी रहने से रुपये को मजबूती मिली है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति में यथास्थिति बने रहने का अनुमान है लेकिन रिजर्व बैंक गवर्नर के वक्तव्य पर गौर किया जायेगा।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत बढ़कर 89.94 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.17 प्रतिशत बढ़कर 71.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक बृहस्पतिवार को 382.95 अंक की तेजी दर्शाता 52,232.43 अंक के रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी भी 114.15 अंक चढ़कर 15,690.35 अंक पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?