लाइव न्यूज़ :

रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ सात सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

By भाषा | Updated: May 18, 2021 19:20 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी डालर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच विदेशी विनिमय बाजार में रुपये में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को तेजी बनी रही और रुपये की विनिमय दर 17 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 73.05 पर बंद हुई। यह सात सप्ताह का रुपये का सबसे मजबूत स्तर है।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डालर सुबह 73.18 रुपये पर खुला।

दिन में रुपया-डालर विनिमय दर 72.95 से 73.18 के बीच घूमने के बाद अंत में पिछले बंद के मुकाबले 17 पैसे की मजबूती के साथ 73.05 पर बंद हुई। यह रुपये का सात सप्ताह का उच्चतम स्तर है।

सोमवार को डालर 73.22 पर बंद हुआ था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि कच्चातेल कीमतों में तेजी, विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत पूंजी निकासी की वजह से रुपये की तेजी पर अंकुश लगा है।

पिछले तीन कारोबारी सत्रों में रुपये में कुल मिला कर 37 पैसे की मजबूती आई है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की तुलनात्मक स्थिति दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.40 प्रतिशत गिरकर 89.80 पर था।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 612.60 अंक सुधर कर 50,193.33 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.86 प्रतिशत चढ़कर 70.06 डालर प्रति बैरल पर चल रहा था।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी निवेशक भारतीय शेयर बाजार में बिकवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को बाजार में 2,255.84 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Points Table Standings: अंक तालिका में कौन किस स्थान, किसके पास ऑरेंज और पर्पल कैप?

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?