लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बढ़ा, नौ पैसे की बढ़त के साथ 87.10 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2025 10:55 IST

Dollar vs Rupee: वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Open in App

Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे बढ़कर 87.10 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क बढ़ाने से वैश्विक बाजारों में एक जवाबी प्रतिक्रया शुरू हो गई है। इसके चलते डॉलर में गिरावट का दौर शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय तक व्यापार युद्ध की आशंका वित्तीय दुनिया को जकड़े हुए है, इसलिए रुपये में थोड़ी नकारात्मक प्रवृत्ति के साथ कारोबार का अनुमान है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 87.18 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह बढ़त के साथ 87.10 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे ऊपर है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त के साथ 87.19 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.67 पर का था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.76 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुकाबले विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 3,405.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरभारतअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित