लाइव न्यूज़ :

38 दिन बाद डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की मजबूती संग बंद हुआ रुपया, शेयर बाजार में दिखी तेजी

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 13, 2022 16:59 IST

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की मजबूती के साथ 79.17 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 36 पैसे की मजबूती के साथ 79.17 पर बंद हुआ।शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा।

मुंबई: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 36 पैसे की मजबूती के साथ 79.17 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। बता दें कि रुपया लगभग 38 दिनों बाद डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ बंद हुआ। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में स्थानीय इकाई ग्रीनबैक के मुकाबले 79.30 पर खुली। सत्र के दौरान दिन में इसका उच्चतम स्तर 79.03 और निचला स्तर 79.33 रहा। यह अंतत: 79.17 पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद 79.53 से 36 पैसे ऊपर था। 

शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला मंगलवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भी जारी रहा और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 133 अंक से अधिक चढ़कर चार अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 अंक के पार बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर जारी लिवाली और वैश्विक बाजारों में तेजी से घरेलू शेयर बाजार में लाभ दर्ज हुआ। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में अपनी तेजी जारी रखते हुए बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 455.95 अंक यानी 0.76 प्रतिशत के उछाल के साथ 60,571.08 अंक पर बंद हुआ। 

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 133.70 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,070.05 अंक पर बंद हुआ। इस साल चार अप्रैल के बाद निफ्टी ने पहली बार 18,000 अंक का आंकड़ा पार किया है। विश्लेषकों ने कहा कि बाजार की तेजी मुख्य रूप से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) द्वारा संचालित थी। एफआईआई घरेलू शेयर बाजार में शुद्ध खरीदार बन गए हैं। 

खुदरा निवेशकों की भागीदारी से भी बाजार को समर्थन मिला। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाइटन और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, एलएंडटी, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई के शेयर भी बढ़त के साथ बंद हुए। दूसरी तरफ टीसीएस के शेयर में सबसे अधिक 0.37 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। 

एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी मजबूती के साथ बंद हुआ, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही। इस बीच लंदन में ब्रेंट क्रूड बढ़कर 95.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने सोमवार को 2,049.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरनेशनल स्टॉक एक्सचेंजBSEशेयर बाजारNSE Nifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?