लाइव न्यूज़ :

रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: April 22, 2021 16:33 IST

Open in App

मुंबई, 22 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी तथा विभिन्न राज्यों द्वारा आवाजाही पर अंकुश से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे रुपया नीचे आया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.25 प्रति डॉलर पर खुला। यह कारोबार के दौरान 74.82 से 75.26 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया छह पैसे के नुकसान से 74.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 74.88 प्रति डॉलर रहा था।

बुधवार को रामनवमी के मौके पर बाजार बंद रहे थे।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत के नुकसान से 91.09 पर आ गया।

स्थास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में संक्रमण के 3.14 लाख नए मामले आए हैं। यह किसी भी देश में एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इस तरह देश में अब संक्रमण का आंकड़ा 1,59,30,965 पर पहुंच गया है।

इस बीच, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.54 प्रतिशत के नुकसान से 64.97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव