लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटा

By भाषा | Updated: January 1, 2021 10:45 IST

Open in App

मुंबई, एक जनवरी किसी ताजा संकेत के अभाव में रुपया नए साल के पहले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे गिरकर 73.11 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू इकाई शुक्रवार को एक सीमित दायरे में कारोबार कर रही थी। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.09 पर खुला और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.11 के स्तर पर आ गया। इस तरह रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे टूटा।

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की तेजी के साथ चार महीने के उच्च स्तर 73.07 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपया एक सीमित दायरे में रह सकता है, क्योंकि घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर कोई बड़ा आर्थिक आंकड़ा जारी नहीं होना है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत बढ़कर 89.93 पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार