लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में 11 पैसे का सुधार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:53 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर रुपये की विनिमय दर में शुक्रवार को पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट थम गई तथा अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 74.12 पर बंद हुआ

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार चढ़ाव रहा। रुपया नुकसान के साथ 74.33 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह एक दिन पहले 74.23 रुपये पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 74.11 से 74.35 रुपये के दायरे में रहा और अंत में पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की तेजी के साथ 74.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 44 पैसे की गिरावट आई है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 94.08 रह गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक मुद्राओं में मजबूती और डॉलर इंडेक्स में कमजोरी के कारण रुपये में बढ़त के साथ कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार