लाइव न्यूज़ :

रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 74.61 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:31 IST

Open in App

मुंबई, 20 जुलाई प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर में नरमी और कच्चातेल कीमतों के कमजोर होने के बीच विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकबाले भारतीय रुपया आरंभिक हानि से उबर कर 27 पैसे की मजबूती के साथ प्रति डालर 74.61 पर बंद हुआ।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया-डॉलर दर में भारी घट बढ़ देखने को मिली। स्थानीय मुद्रा 74.93 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान डालर 74.95 से 74.55 के दायरे में रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 27 पैसे की मजबूती के साथ 74.61 पर बंद हुई।

सोमवार को बाजार 74.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 92.84 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 354.89 अंक की गिरावट के साथ 52,198.51 अंक पर बंद हुआ।सोमवार को भी बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गयी थी।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट क्रूड की दर 0.22 प्रतिशत बढ़कर 68.77 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 2,198.71 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

क्राइम अलर्टछठी कक्षा के नाबालिग छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?