लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.59 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 28, 2025 10:13 IST

Rupee vs Dollar: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के समर्थन से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ 87.59 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों का कहना है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने स्थानीय मुद्रा को उसके सर्वकालिक निम्न स्तर को पार करने से बचाने के लिए हस्तक्षेप किया जिससे स्थानीय मुद्रा को और समर्थन मिला। भारतीय उत्पादों पर बुधवार को 25 प्रतिशत अतिरिक्त अमेरिकी शुल्क लागू होने के बीच विदेशी पूंजी की निकासी और कमजोर घरेलू शेयर बाजारों ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 87.56 पर खुला। फिर 87.59 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.69 पर बंद हुआ। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत फिसलकर 98.07 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 508.16 अंक फिसलकर 80,278.38 अंक पर और निफ्टी 157.35 अंक की गिरावट के साथ 24,554.70 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,516.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयामनीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?