लाइव न्यूज़ :

रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: April 23, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, 23 अप्रैल अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 75 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर रह गया। कोविड-19 संक्रमण के मामलों में लगातार रिकॉर्ड बढ़ोतरी तथा घरेलू शेयर बाजार में नुकसान के कारण निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि देश में कोविड-19 मामलों में भारी तेजी आने की आशंकाओं के बीच आर्थिक सुधार बाधित होने की आशंका के कारण निवेशकों ने बाजार से किनारा रखा, इससे घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.02 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। यह कारोबार के दौरान 74.75 से 75.07 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे के नुकसान के साथ 75.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 91.02 रह गया।

इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 65.36 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने बृहस्पतिवार को बाजार से 909.56 करोड़ रुपये की निकासी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...