लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये पर बंद, कच्चे तेल के दाम बढ़ने से भाव ऊंचे

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:29 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा है। लेकिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी से रुपये को समर्थन मिला जिससे उसकी गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 74.04 रुपये प्रति डालर पर मजबूती के साथ हुई। हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही रुपया इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाया और अंत में कारोबार की समाप्ति पर तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

दिन में कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 74.02 की ऊंचाई छूने के बाद 74.30 रुपये प्रति डालर तक नीचे भी गया।

इससे पहले सोमवार को रुपया सात पैसे लुढ़कर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ

एलकेपी सिक्युरिटीज (मुद्रा और जिंस) के वरिष्ट शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘रुपया 74.00-- 74.75 रुपये प्रति डालर के दायरे में बना रहा। वहीं कचचे तेल का दाम भी 42 डालर प्रति बैरल से ऊपर निकलने की ओर बढ़ रहा है। वहीं ब्रेंट कच्चा तेल और डब्ल्यूटीआई 40डालर प्रति बैरल के करीब पहुंच रहा है। इसे देखते हुये रुपये आने वाले समय में कुछ और कमजोर पड़ सकता है।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 92.87 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.34 प्रतिशत बढ़कर 42.97 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार