लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 87.76 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 29, 2025 11:17 IST

Dollar vs Rupee: अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Open in App

Dollar vs Rupee:  विदेशी पूंजी निकासी और माह के अंत में अमेरिकी डॉलर की मांग के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 18 पैसे टूटकर 87.76 प्रति डॉलर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.73 पर खुला। फिर 87.76 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.58 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.99 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 197.11 अंक चढ़कर 80,277.68 अंक पर जबकि निफ्टी 63.45 अंक की बढ़त के साथ 24,564.35 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,856.51 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?