लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया अब तक सबसे निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले कमजोर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 6, 2025 11:23 IST

Rupee vs Dollar:रुपया बुधवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ब्याज दरों में कटौती की आशंका और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे टूटकर अपने अभी तक के निचले स्तर 87.57 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया कमजोरी के साथ खुला और 87.57 प्रति डॉलर के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।

इसकी मुख्य वजह यह है कि बाजार सहभागी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सात फरवरी 2025 को ब्याज दरों में कटौती करने का अनुमान लगा रहे हैं और सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी तथा घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के कारण भी रुपये पर दबाव जारी रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.54 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 87.57 के सर्वकालिक निचले स्तर तक फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को 36 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.43 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 107.69 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.71 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे और उन्होंने 1,682.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?