लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:17 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 74.35 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.23 पर लगभग अपरिवर्तित खुला, लेकिन बाद में यह लुढ़कता हुआ 74.35 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज के फॉरेक्स एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमय्या ने कहा, ‘‘रुपया अपरिवर्तित रुख लिए खुला लेकिन घरेलू शेयरों कारोबार के दौरान हुई घटबढ से इसमें गिरावट आई। डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये की गिरावट को बल मिला।’’ सोमय्या ने कहा कि बाजार कारोबारियों को फेडरल रिजर्व की बैठक के ब्यौरों का इंतजार है जो इस हफ्ते जारी किया जायेगा। अमेरिका के खुदरा बिक्री आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। पारसी नववर्ष के कारण सोमवार को बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 92.68 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा भाव 0.37 प्रतिशत घटकर 69.25 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसकारात्मक धारणा रहेगी कायम, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा : विश्लेषक

कारोबारसकारात्मक धारणा रहेगी कायम, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा : विश्लेषक

कारोबारआईपीओ में निवेश करने वाले 52% निवेशकों ने सूचीबद्ध होने के दिन ही शेयर बेचे: विश्लेषण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम