लाइव न्यूज़ :

रुपये में तीसरे दिन भी गिरावट, 18 पैसे टूटकर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:57 IST

Open in App

मुंबई, आठ सितंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट के बीच बुधवार को रुपया 18 पैसे लुढ़ककर 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद दिन के कारोबार में 73.70 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया। बाद में यह पिछले बंद स्तर से 18 पैसे की गिरावट दर्शाता 73.60 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती से रुपया प्रभावित हुआ। कंपनियों की बड़ी निकासी, वैश्विक स्तर पर बांड प्राप्ति में बढ़ोतरी तथा डॉलर मांग की हेजिंग से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.72 पर पहुंच गया।

वहीं ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.80 प्रतिशत बढ़कर 72.26 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 29.22 अंक की गिरावट दर्शाता 58,250.26 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 145.45 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर के अनुसार, डॉलर इंडेक्स में तेजी के रुख और आयातकों की जोखिम बचाव के लिये खरीदारी से डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...