लाइव न्यूज़ :

24000 करोड़ रुपये की परियोजना, महिपालपुर से वसंत कुंज तक 5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण, देखिए दिल्ली को और क्या मिला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2025 20:10 IST

दो भूमिगत सुरंग बनाई जाएगी जिनमें प्रत्येक में तीन लेन होंगी, यानी कुल छह लेनों की यह सुरंग दक्षिण दिल्ली को द्वारका और गुरुग्राम से जोड़ने के लिए एक सिग्नल-फ्री वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपरियोजना अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।एनएच 48 पर यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।राजधानी के बुनियादी ढांचे को नयी दिशा देगी और लाखों नागरिकों को राहत प्रदान करेगी।

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता और प्रदूषण नियंत्रण के उद्देश्य से 24,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में महिपालपुर के शिव मूर्ति क्षेत्र (द्वारका एक्सप्रेसवे) से नेल्सन मंडेला रोड (वसंत कुंज) तक पांच किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण भी शामिल है। गुप्ता ने कहा कि यह सुरंग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा लगभग 3,500 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी। इन परियोजनाओं को हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ हुई बैठक में स्वीकृति मिली है। गुप्ता के अनुसार, यह परियोजना अगले वर्ष की शुरुआत में शुरू होने की संभावना है।

इसमें दो भूमिगत सुरंग बनाई जाएगी जिनमें प्रत्येक में तीन लेन होंगी, यानी कुल छह लेनों की यह सुरंग दक्षिण दिल्ली को द्वारका और गुरुग्राम से जोड़ने के लिए एक सिग्नल-फ्री वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। गुप्ता ने बताया कि सुरंग को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा जिसमें इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम, वेंटिलेशन, अग्निशमन व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, नियंत्रण कक्ष, आपातकालीन निकासी मार्ग शामिल होंगे। गुप्ता ने कहा कि यह सुरंग रंगपुरी, धौला कुआं, राव तुला राम मार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 48 पर यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उ न्होंने कहा कि यह सुरंग पूर्वी और मध्य दिल्ली को दिल्ली एक्सप्रेसवे, एनएच-44, एनएच-10, दिल्ली-जयपुर राजमार्ग (एनएच-48), दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे (एनएच-709बी) तथा अर्बन एक्सटेंशन रोड और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख राजमार्गों से जोड़ेगी। गुप्ता ने इस परियोजना को ‘‘भविष्य की दिल्ली की नींव’’ करार देते हुए कहा कि यह राजधानी के बुनियादी ढांचे को नयी दिशा देगी और लाखों नागरिकों को राहत प्रदान करेगी।

टॅग्स :दिल्ली सरकारनितिन गडकरीरेखा गुप्ता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

भारतDelhi Budget 2026: क्या है ANMOL स्कीम? सीएम रेखा गुप्ता ने बजट से दिया नवजात शिशुओं को तोहफा

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स